आयकर रिटर्न के ये नियम
एक नौकरीपेशा व्यक्ति को इस साल 31 अगस्त 2018 तक इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भर देना चाहिए। इस साल पहली बार आयकर रिटर्न (ITR) भरने में देरी होने पर लेट फीस ली जाएगी। और यह लेट फीस 5000 या उससे अधिक हो सकती है।
आप 1 अप्रैल से 31 अगस्त 2018 तक Income tax return फाइल कर देते हैं तो आप पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा।
अगर आप Income tax return 1 सितंबर से 31 दिसंबर के बीच फाइल करते हैं तो आपको 5,000 रुपये का जुर्माना चुकाना पड़ेगा. यदि आपकी कुल आय 5 लाख रुपये से कम है तो आपके लिए लेट फीस 1,000 रुपये होगी।
अगर आप आयकर रिटर्न 1 जनवरी से 31 मार्च 2019 तक फाइल करते हैं तो आपको लेट फीस के रूप में 10,000 रुपये जुर्माना चुकाना पड़ेगा।
भारतीय सारकार टैक्स चोरी करने वालो को सख्ती से देख रही है।

